लैट्रिन सूखने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:22

- कब्ज दूर करने का सबसे बढ़िया इलाज है ईसबगोल। सोने से पहले दो चम्मच ईसबगोल दूध या पानी में लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा चिया सीड को भी रात में भिगोकर सेवन किया जा सकता है। - कब्ज के रोगियों को अधिक मात्रा में पपीते का सेवन करना चाहिए, इससे पेट जल्दी साफ होता है।

कब्ज के घरेलू उपाय | Home Remedies For Constipation

पानी

दिनभर में खुद को जितना हाइड्रेटेड रख सकते हैं उतना रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपकी सेहत (Health) के लिए अच्छा साबित होगा, साथ ही मलत्याग करने में दिक्कत नहीं होगी. दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी पीने पर आपको फायदा महसूस होगा.

दालचीनी और शहद

पेट ठीक तरह से साफ करने के लिए इस नुस्खे का सेवन करें. इसे बनाने के लिए दालचीनी को पानी में हल्का उबालकर उसमें शहद (Honey) मिला लें और पिएं. इस ड्रिंक के एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट के लिए अच्छे साबित होते हैं और कब्ज में राहत देते हैं.

पुदीना और अदरक


अदरक (Ginger) और पुदीना साथ में मिलाकर सेवन करने से पाचन बेहतर होता है. इन दोनों की चाय तैयार की जाती है जिससे कब्ज से पीड़ित लोगों को मलत्याग करने में मदद मिलती है. इसे बनाने के लिए गर्म पानी में अदरक के टुकड़े डालें और पुदीना के पत्ते मिला लें. यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करती है.


फाइबर

फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इससे मल मुलायम (Soft Stool) होगा और मलत्याग करने में आसानी होगी. आप पूर्ण अनाज, मेवे, दाल और ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info